1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIIMS INI SS July 2023 Admit Card: कब जारी होंगे एम्स आईएनआई एसएस के एडमिट कार्ड? देखें लेटेस्ट अपडेट

AIIMS INI SS July 2023 Admit Card: कब जारी होंगे एम्स आईएनआई एसएस के एडमिट कार्ड? देखें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2023 05:27 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 05:27 pm IST

एम्स आईएनआई एसएस के एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाले हैं। इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं वो एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS INI SS July 2023 Admit Card- India TV Hindi
जल्द जारी होगी AIIMS INI SS July 2023 की एडमिट कार्ड Image Source : FILE

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) जल्द ही AIIMS आईएनआई एसएस एंट्रेंस एग्जाम जुलाई (AIIMS INI SS July 2023) सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 (AIIMS INI SS Entrance Exam July 2023) एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट का पता है- aiimsexams.ac.in.

कब होगी परीक्षा?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 29 अप्रैल को होनी है और इसके रिजल्ट 5 मई को जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ लेकर आएं। 

AIIMS INI SS July 2023 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले aiimsexams.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

फिर एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 एडमिट कार्ड के लिंक पर नेविगेट करें।
फिर यह आपको लॉगिन बटन पर ले जाएगा।
अब, आपको अपनी क्रेडशियल दर्ज करनी होगी और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
अंत में इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें।

ये भी पढ़ें-
एग्जाम से पहले MPSC के हॉल टिकट सोशल मीडिया पर हुए लीक, आयोग ने पुलिस में की शिकायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन