1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! बिहार B.Ed की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल हो रही बंद, यहां जानें कैसे करें आवेदन

जल्दी करें! बिहार B.Ed की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल हो रही बंद, यहां जानें कैसे करें आवेदन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 19, 2023 04:09 pm IST,  Updated : Mar 19, 2023 04:09 pm IST

बिहार B.Ed की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल बंद होने वाली है। जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में आवेदन करने के इच्छुक हो जल्दी आवेदन कर दें।

Bihar B.Ed entrance test - India TV Hindi
Bihar B.Ed entrance test Image Source : BIHARCETBED-LNMU.IN

बिहार B.E.D सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET-BED) 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और एडिटिंग प्रक्रिया कल यानी 20 मार्च को समाप्त हो जाएगी। जो उम्मीदवार अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकें हैं वो अप्लाई कर दें। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र विलंब शुल्क के साथ जमा करें और आवेदन को biharcetbed-lnmu.in पर जाकर एडिट भी कर सकते हैं। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा हॉल टिकट 30 मार्च को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार सीईटी-बीएड-2023 वेबसाइट के प्रवेश पत्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 8 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। सीईटी-बीएड-2023 दो घंटे की अवधि का होगा। उम्मीदवारों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना है। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

Click here for the direct link to apply

Bihar B.Ed entrance test 2023: Know how to register

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें

इसके बाद आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें

फिर फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें

भविष्य की जरूरत के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें-

NIFT admissions 2023: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पर्सनल इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

कल जारी होगा NEET MDS का स्कोर कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन