1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET MDS 2023: कल जारी होगा NEET MDS का स्कोर कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

NEET MDS 2023: कल जारी होगा NEET MDS का स्कोर कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2023 11:59 am IST,  Updated : Mar 19, 2023 11:59 am IST

NEET MDS का स्कोर कार्ड कल होगा जारी। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

NEET MDS 2023- India TV Hindi
NEET MDS 2023 Image Source : FILE

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल, यानी 20 मार्च को नीट एमडीएस स्कोरकार्ड (NEET MDS) जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे हों वे अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर चेक कर सकते हैं। ध्यान दें कि NEET-MDS 2023 परीक्षा 1 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी। बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) का रिजल्ट 10 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक, "नीट एमडीएस 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड को 20 मार्च, 2023 को/उसके बाद एनईईटी-एमडीएस वेबसाइट https://nbe.edu.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है"।

NEET MDS Scorecards 2023: जानें यहां कैसे करें चेक

सबसे पहले उमन्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट NBEMS पर nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।

फिर NEET स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने लॉग इन डिटेल दर्ज करें।

फिर अपना NEET MDS रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।

इसे भी पढे़ं-

NIFT admissions 2023: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पर्सनल इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन