1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Bihar Board Matric Exam 2023: बिहार बोर्ड ने बदल दी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम, यहां जानें नया समय

Bihar Board Matric Exam 2023: बिहार बोर्ड ने बदल दी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम, यहां जानें नया समय

 Published : Feb 07, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 09:20 am IST

Bihar Board 10th Exam 2023- बिहार बोर्ड ने 10वीं की रिपोर्टिंग टाइमिंग को लेकर अहम बदलाव किए हैंं। आइए जानते हैं क्या है अब नई टाइमिंग?

Bihar Board- India TV Hindi
बिहार बोर्ड Image Source : PTI

10वीं के छात्र ध्यान दें, ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिहार बोर्ड ने एग्जाम में रिपोर्टिंग टाइमिंग को लेकर अहम बदलाव किए हैं। बिहार में कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने आज यानी 07 फरवरी को क्लास 10 के बोर्ड एग्जाम के लिए परीक्षा समय में बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने छात्रों को निर्देश दिए हैं कि छात्र परीक्षा स्थल पर परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले पहुंचें। बता दें कि पहले ये 10 मिनट था। बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

ये रही नई रिपोर्टेंग टाइमिंग

बोर्ड के मुताबिक, अब छात्रों को सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा और दोपहर की पाली के पेपर जो दोपहर 1:45 बजे शुरू होंगे, उनके लिए परीक्षा स्थल पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचना होगा। एग्जाम्स को दो शिफ्टों में आयोजित कराया जाएगा। बता दें कि बिहार बोर्ड की कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम 14 फरवरी से शुरू होंगे और 22 फरवरी को समाप्त होंगे। बता दें कि अभी कक्षा 12 की बोर्ड एग्जाम हो रहें हैं।

यहां देखें डेटशीट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए यहां यहां विस्तृत डेटशीट बताई जा रही है।

a. 14 फरवरी 2023 को मैथ्स के पेपर होने है।

b. 15 फरवरी 2023 को साइंस के पेपर होंगे।

c. 16 फरवरी 2023 को सोशल साइंस के पेपर होने हैं।

d. 17 फरवरी 2023 को अंग्रेजी के पेपर होने हैं।

e. 20 फरवरी 2023 को मातृ भाषा के पेपर आयोजित होंगे।

f. 21 फरवरी 2023 को दूसरी भारतीय भाषा के पेपर होने हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन