1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. बिहार डीएलएड सीईटी के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की तारीख, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

बिहार डीएलएड सीईटी के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की तारीख, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Jan 11, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 12:48 pm IST

बिहीर डीएलएड सीईटी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप भी बिहार DElEd CET 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (DElEd CET) 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया था, वे सभी अब 24 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

बिहार DElEd CET 2026: योग्यता मानदंड

  • बिहार DElEd CET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा तय की गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। नोटिफिकेशन में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं बताई गई है। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक  वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

आवेदन शुल्क 

इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है। जनरल, EWS, BC, और EBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 960 रुपये देने होंगे। SC, ST, और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 760 रुपये देने होंगे। फीस का पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

कब होगी परीक्षा 

बिहार DElEd CET 2026 का आयोजन  19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा। आवेदकों की संख्या के आधार पर टेस्ट कई शिफ्ट में होगा। 

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। एक बार जारी किए जाने पर या लिंक एक्टिव होने पर उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसकी प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी। बिना वैलिड एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें-  

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के पद पर निकली है बंपर भर्ती, 5000 से अधिक वैकेंसी; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन