1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BPSC 68th Prelims Exam: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा की डेट जारी, जानें कब डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें नए अपडेट

BPSC 68th Prelims Exam: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा की डेट जारी, जानें कब डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें नए अपडेट

 Published : Jan 23, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 06:34 pm IST

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन(BPSC) की तरफ से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (68th CCE Prelims) 2022 की एग्जाम डेट को जारी कर दिया गया है।

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा की डेट जारी - India TV Hindi
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा की डेट जारी Image Source : BPSC.BIH.NIC.IN

BPSC 68th Prelims Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से  68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (68th CCE Prelims) 2022 की एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी की गई नोटिफकेशन के मुताबिक बीपीएससी 68वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को कराया जाएगा। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा 

जारी अधिसूचना के मुताबिक बीपीएससी की कंबाइंड प्रतियोगी प्रांरभिक परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित कराया जाएगा। यब परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने एग्जाम के लिए कुल 38 जिलों में 805 एग्जाम सेंटर्स निर्धारित किए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी देख सकते हैं। 

इस तारीख को जारी हो जाएंगे एडमिट कार्ड 
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें एग्जाम डेट घोषित करने के साथ-साथ एडमिट  को जारी करने की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। बिहारा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कैंडिडेट्स 28 जनवरी, 2023 से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in या bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-
लोकतंत्र और गणतंत्र में क्या है डिफरेंस? बहुत कम लोगों को इस बात की है जानकारी

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना में नौकरियों की बहार, इतने पदों पर निकली बंपर वैकेंसी; पढ़िए पूरी डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन