1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, इस डेट से शुरू होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, इस डेट से शुरू होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

 Published : Jul 01, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 02:39 pm IST

बीपीएसएसी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण डिटेल में पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आपने भी बीपीएसएसी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल  को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई, 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • बता दें कि लिखित परीक्षा में छह पेपर होंगे, जिनमें से चार पेपर अनिवार्य और दो पेपर वैकल्पिक होंगे। 
  • पहले चार पेपर यानी सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान वस्तुनिष्ठ होंगे।
  • दोनों वैकल्पिक पेपर वस्तुनिष्ठ रूप में होंगे, जो सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए अलग-अलग होंगे। 
  • इसके अलावा, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के पेपर केवल क्वालीफाइंग होंगे और उम्मीदवारों को प्रत्येक में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे यानी अन्य पेपरों का मूल्यांकन दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद ही किया जाएगा।

कैसे चेक करें शेड्यूल

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।   

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार परीक्षा के शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा शेड्यूल चेक करने के लिए सीधा लिंक

रिक्त विवरण

  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1024 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 
  • सहायक अभियंता (सिविल): 984 पद
  • सहायक अभियंता (मैकेनिकल): 36 पद
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 4 पद

ये भी पढ़ें- IBPS PO 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 5000 से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ें इससे जुड़ी हर एक डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन