1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. स्थगित हो गई CA की परीक्षा! नई तारीखों के साथ होगा एग्जाम, पढ़ें पूरा अपडेट

स्थगित हो गई CA की परीक्षा! नई तारीखों के साथ होगा एग्जाम, पढ़ें पूरा अपडेट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2022 11:34 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 12:54 pm IST

परीक्षा को स्थगित करने को लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, यह परीक्षा आम चुनावों को देखते हुए कैंसिल की गई है।

स्थगित हो गई CA की परीक्षा- India TV Hindi
स्थगित हो गई CA की परीक्षा Image Source : FILE

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 12 नवंबर को होने वाली CA की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के शिमला में होने वाली थी। यह परीक्षा अब 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट को भी स्थगित किया गया है। यह अब नई तारीख यानि 14 और 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

चुनाव की वजह से कैंसिल हुई परीक्षा

परीक्षा को स्थगित करने को लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, यह परीक्षा आम चुनावों को देखते हुए कैंसिल की गई है। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि छात्रों को दोबारा एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे, बल्कि पुराने एडमिट कार्ड से ही उन्हें एंट्री मिल जाएगी।

यहां जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल और CA इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। ये परीक्षा नवंबर 2022 होनी है। जो भी छात्र CA एग्जाम (ICAI CA Final, Intermediate Exam 2022) में शामिल होने वाले हैं और उन्होंने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है उन्हें आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जाकर अपना ICAI CA Final इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड (ICAI CA November 2022 Exam Admit Card) डाउनलोड कर लेना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन