Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें बदलीं, जानें अब कब होगा कौन सा पेपर

CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें बदलीं, जानें अब कब होगा कौन सा पेपर

Edited By: Vinay Trivedi
Published : Jan 01, 2026 01:39 pm IST, Updated : Jan 01, 2026 02:27 pm IST

CBSE की बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी हो गया है। 10वीं और 12वीं के एग्जाम की तारीखों में बदलाव हुआ है। यहां देखें नया शेड्यूल।

CBSE ने बोर्ड परीक्षा की...- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) CBSE ने बोर्ड परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की 2026 बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। बोर्ड ने पहले प्रशासनिक कारणों से 3 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। सीबीएसई के अनुसार, "कक्षा 10 और कक्षा 12 की जिन विषयों की परीक्षाएं पहले 3 मार्च 2026 को निर्धारित थीं, उन्हें प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया है।"संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को होगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर संशोधित समय-सारिणी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के पेपर कब होंगे?

नए शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं क्लास के क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं (तिब्बती, भोटी, भुटिया, बोडो, तांगखुल, मिजो, कश्मीरी, जर्मन, जापानी, स्पेनिश और बहासा मलयू) के पेपर के साथ ही एकेडमिक इलेक्टिव्स जैसे एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी का एग्जाम 11 मार्च को होगा। वहीं 12वीं क्लास का लीगल स्टडीज का पेपर 10 अप्रैल को होगा। पहली बार 10वीं क्लास की परीक्षाएं अगले साल दो फेज में होंगी- 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 तक। क्लास 12 का एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होगा।

सीबीएसई 10वीं क्लास की परीक्षा का नया शेड्यूल

17 फरवरी: मैथ्स स्टैंडर्ड, बेसिक

18 फरवरी: रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फिन मार्केट्स, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, हेल्थ केयर, अपैरल, मल्टी-मीडिया, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन
20 फरवरी: ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
21 फरवरी: इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
23 फरवरी: फ्रेंच
24 फरवरी: उर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु-तेलंगाना
25 फरवरी: साइंस
26 फरवरी: होम साइंस
27 फरवरी: कंप्यूटर एप्लीकेशंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संस्कृत, राई, गुरुंग, तमांग, शेरपा, उर्दू
2 मार्च: हिंदी
5 मार्च: पेंटिंग
6 मार्च: सिंधी, मलयालम, ओडिया, असमिया, कन्नड़, कोकबोरोक
7 मार्च: सोशल साइंस
9 मार्च: तेलुगु, अरेबिक, रशियन, पर्सियन, नेपाली, लिम्बू, लेप्चा, कर्नाटक म्यूजिक, हिंदुस्तानी म्यूजिक, थाई
11 मार्च: तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कोर, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भुटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, बहासा मलयू, एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी

सीबीएसई 12वीं क्लास की परीक्षा का नया शेड्यूल

कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होंगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

मुख्य विषयों की महत्वपूर्ण तारीखें:

20 फरवरी: फिजिक्स
21 फरवरी: बिजनेस स्टडीज, एडमिनिस्ट्रेशन
23 फरवरी: साइकोलॉजी
26 फरवरी: ज्योग्राफी
28 फरवरी: केमिस्ट्री
9 मार्च: मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स
12 मार्च: इंग्लिश कोर, इलेक्टिव
14 मार्च: होम साइंस
16 मार्च: हिंदी इलेक्टिव, कोर
18 मार्च: इकोनॉमिक्स
20 मार्च: मार्केटिंग
23 मार्च: पॉलिटिकल साइंस
27 मार्च: बायोलॉजी
28 मार्च: अकाउंटेंसी
30 मार्च: हिस्ट्री
4 अप्रैल: सोशियोलॉजी
10 अप्रैल: लीगल स्टडीज

कक्षा 10 और 12 की 2026 परीक्षाओं की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement