CMAT 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से सीएमएटी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर इस संबंध में आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। अब सवाल आता है कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
CMAT 2026 के लिए अब किस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन?
CMAT 2026 के लिए उम्मीदवार अब 24 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
CMAT 2026: आधिकारिक सूचना
आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "ऑनलाइन आवेदन जमा करने के संबंध में 17 अक्टूबर 2025 की सार्वजनिक सूचना के क्रम में और उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए प्राप्त कई अनुरोधों के जवाब में, एनटीए ने सीमैट-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे इच्छुक उम्मीदवार उक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।"
अंतिम लेनदेन शुल्क 24 नवंबर, 2025 तक भुगतान किया जा सकता है। सुधार विंडो 26 नवंबर को खुलेगी और 28 नवंबर, 2025 को बंद होगी।
CMAT 2026 के लिए कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने फॉर्म को भरकर जमाा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर कर सकेंगे।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें-
UPSC CSE 2025: इंटरव्यू के लिए प्रोसेस शुरू, DAF 2 फॉर्म भरने की विंडो ओपन, ये रहा डायरेक्ट लिंक