1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JIPMAT के लिए खुल गई करेक्शन विंडो, यहां डायरेक्ट से करें आवेदन में सुधार

JIPMAT के लिए खुल गई करेक्शन विंडो, यहां डायरेक्ट से करें आवेदन में सुधार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2023 04:42 pm IST,  Updated : May 02, 2023 04:42 pm IST

JIPMAT के लिए करेक्शन विंडो आज से खुल गई है। जो उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन में सुधार करना चाहते हैं, वे बदलाव कर सकते हैं।

JIPMAT- India TV Hindi
JIPMAT के लिए करेक्शन विंडो आज से खुल गई है। Image Source : FREEPIK

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने 2 मई, 2023 को JIPMAT 2023 करेक्शन विंडो खोली है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे इसे JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं। बता दें कि करेक्शन विंडो आज खुल गई है और 4 मई, 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि JIPMAT एग्जाम 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक 150 मिनट की अवधि की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा। कुल अंक 400 हैं। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Direct link to make changes in JIPMAT 2023 application form 

JIPMAT 2023: ऐसे करें बदलाव

सबसे पहले JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
फिर होम पेज पर उपलब्ध JIPMAT 2023 करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
अब जरूरी डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका आवेदन दिखने लग जाएगा।
इसके बाद एप्लिकेशन की जांच करें और उसमें बदलाव करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
अंत में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढे़ं-

MP HSTET recruitment 2023: मध्य प्रदेश में निकली 8720 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन