CSEET July 2024: सीएसईईटी जुलाई सेशन के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, आईसीएसआई ने सीएसईईटी जुलाई 2024 सेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। जो उम्मीदवार CSEET के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एसा कर सकते हैं।
जानकारी दे दें कि सीएसईईटी जुलाई सेशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक अप्लाई कर दें।
शेड्यूल के अनुसार सीएसईईटी जुलाई सेशन की परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित होने वाली है।
उपरोक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। जिन लोगों ने आईसीएसआई/अंतिम उत्तीर्ण आईसीएआई/अंतिम उत्तीर्ण आईसीएमएआई/न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण किया है, वे सीएस कार्यक्रम में सीधे प्रवेश लेने के लिए पात्र हैं। आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
Direct link- smash.icsi.edu/Scripts/CSEET/Instructions_CSEET.aspx
ये भी पढ़ें-
एक मजदूर के बेटे ने UPSC में गाड़ा झंडा, पैसे नहीं होने के कारण कोचिंग भी नहीं कर सका था
कब है NEET UG की परीक्षा? तेजी से फैल रही झूठी खबर, यहां जानें एग्जाम की सही तारीख
संपादक की पसंद