1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSIR UGC NET 2023: खुशखबरी! CSIR UGC NET के लिए बढ़ा दी गई रजिस्ट्रेशन डेट, यहां जानें नई तारीख

CSIR UGC NET 2023: खुशखबरी! CSIR UGC NET के लिए बढ़ा दी गई रजिस्ट्रेशन डेट, यहां जानें नई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2023 03:49 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 03:49 pm IST

CSIR UGC NET के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी गई है। ऐसे में वे उम्मीदवार जो किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हुई थी

CSIR UGC NET 2023- India TV Hindi
CSIR UGC NET 2023 Image Source : CSIRNET.NTA.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी यानी एनटीए ने CSIR UGC NET के उम्मीदवारों को खुशखबरी दी है। एनटीए ने  CSIR UGC NET के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी है। वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है csirnet.nta.nic.in. बता दें कि इससे पहले इसकी रजिस्ट्रेशन तारीख 10 अप्रैल थी। बता दें कि CSIR NET 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हुई थी। करेक्शन विंडो 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी। 

नोटिफिकेशन में बताया गया, “यह ध्यान दिया जा सकता है कि परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। परीक्षा 6 से 8 जून, 2023 के दौरान आयोजित की जाएगी, जैसा कि सूचना बुलेटिन में कहा गया है” इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की वेबसाइट csirnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

Click here for the notification

CSIR NET 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फिर सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।

अब आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन