1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2023: बढ़ गई आवेदन करने की लास्ट डेट, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

CUET PG 2023: बढ़ गई आवेदन करने की लास्ट डेट, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Apr 20, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 03:52 pm IST

CUET PG 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसको लेकर एक ऑफिशिय नोटिस जारी किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन करने की चाहत रखने वाले कैंडिडट्स के लिए एक अच्छी खबर है। CUET PG के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसको लेकर एक ऑफिशिय नोटिस जारी किया है। NTA की तरफ से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक  CUET PG के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 5 मई 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जो कैंडिडेट्स  किसी कारणवश आवेदन करने से चूक गए थे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

ऑफिशियल नोटिस

ऑफिशियल नोटिस में एप्लीकेशन में करेक्शन करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलने की डेट भी जारी कर दी गई है। नोटिस के मुताबिक आवेदन में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को 6 मई को खोल दिया जाएगा, जो 8 मई 2023 तक खुली रहेगी। आपको बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 20 मार्च से शुरू कर दी गई थी, जो 19 अप्रैल को खत्म हो रही थी। लेकिन इसे अब बढ़ाकर 5 मई तक कर दिया गया है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करको भी आवेदन कर सकते हैं। 

इन आसान स्टेप्स से करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - www.cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर 'Registration for CUET(PG)-2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्टर करें और फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें
  • आखिरी में भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- कौन है दुनिया का सबसे पढ़ा लिखा इंसान, सेना में भी किया है काम; जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन