1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG Admit Card: 16 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card: 16 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 14, 2023 09:47 am IST,  Updated : Jun 14, 2023 11:58 am IST

CUET PG Admit Card: सीयूईटी पीजी 2023 की 16 जून को होने वाली परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से एडमिट कार्ड को आज जारी कर दिया गया है।

16 जून को होने वाली CUET पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
16 जून को होने वाली CUET पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

CUET PG Admit Card: सीयूईटी पीजी 2023 की 16 जून को होने वाली परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से एडमिट कार्ड को आज जारी कर दिया गया है। NTA ने इस परीक्षा के प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। 16 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि उनको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

कैंडिडेट्स इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वे अपने साथ एडमिट कार्ड को ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। कैंडिडेट्स अपने साथ एडमिटा कार्ड के अलावा एक वेलिड आईडी प्रूफ भी साथ ले जाएं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

कैसे करें डाउनलोड(How to Download CUET PG Admit Card)     

  • सबसे पहले आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

ये भी पढ़ें: आपको पता है कि सड़क पर बनी इन लाइनों का मतलब क्या होता है? ज्यादातर लोगों को गलत अर्थ पता है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन