1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG के एडमिट कार्ड हुए जारी, 17 जून को होनी है परीक्षा

CUET PG के एडमिट कार्ड हुए जारी, 17 जून को होनी है परीक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2023 02:19 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 02:19 pm IST

CUET PG के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

CUET PG 2023 Admit card - India TV Hindi
CUET PG 2023 Admit card Image Source : INDIA TV

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने अपनी वेबसाइट पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को 17 जून को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध लॉग इन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही हो चुके हैं जारी 

टेस्टिंग एजेंसी ने 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, और 16 जून 2023 को निर्धारित परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। 17 जून के लिए एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा अब लगभग 65929 उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। एक आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना सीयूईटी (पीजी) 2023 परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और उस पर और सूचना बुलेटिन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड में उल्लिखित परीक्षा केंद्र की तिथि, पाली, समय और पता नहीं बदला जाएगा। उम्मीदवारों को उक्त परीक्षा में अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित दिन पर उपस्थित होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों को अभी तक अपना एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की सूचना पर्ची नहीं मिली है, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि उनके परीक्षा के पेपर नियत समय पर निर्धारित किए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध सार्वजनिक सूचना दिनांक 31 मई 2023 का जिक्र कर सकते हैं।

CUET PG 2023 admit card: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर 'सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपना जरूरी डिटेल दर्ज करना होगा।
इसके बाद सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अंत में इसे डाउनलोड करें और इसे भविष्य की जरूरत के लिए सहेजें।

ये भी पढ़ें-

दुनिया में इन 5 देशों के बॉर्डर हैं सबसे छोटे, एक के सरहद की लंबाई तो सिर्फ 242 फीट!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन