1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दुनिया में इन 5 देशों के बॉर्डर हैं सबसे छोटे, एक के सरहद की लंबाई तो सिर्फ 242 फीट!

दुनिया में इन 5 देशों के बॉर्डर हैं सबसे छोटे, एक के सरहद की लंबाई तो सिर्फ 242 फीट!

 Published : Jun 15, 2023 12:31 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 12:31 pm IST

विश्व में सभी देशों का अपना-अपना एरिया है, जिसके तहत हर देश की एक सीमा निर्धारित है। वहीं, उन सीमाओं से परे दूसरे देश का एरिया शुरू हो जाता है, जिसे दो देशों के बीच का बॉर्डर कहते हैं। आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे छोटे बॉर्डर के बारे में बताएंगे।

smallest border- India TV Hindi
ये हैं दुनिया के सबसे छोटे बॉर्डर Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में करीब 195 देश हैं। जिनमें से 193 देश ऐसे हैं जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं और 2 देश जो गैर-सदस्य पर्यवेक्षक हैं। इनका सभी के अपना-अपना छोटा या बड़ा क्षेत्रफल है और सभी देशों की एक सीमा तय है। एक देश की सीमा दूसरे देश के सीमा तक निर्धारित होती है, वहीं इन दोनों देशों के बीच एक एरिया तय होता है जिसे बॉर्डर कहते हैं। जानकारी दे दें कि किसी भी देश की सीमा या बॉर्डर कई हो सकती है। ये बॉर्डर बड़े भी हो सकते हैं, वहीं कुछ छोटे। इन बॉर्डर्स से दो देशों के बीच इकोनॉमिक और व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलता है। साथ ही लोगों को भी आने-जानें की भी सुविधा होती है। वहीं, कुछ देशों के बीच के बॉर्डर काफी तनाव वाले होते हैं, जो अतिसंवेदनशील होते हैं। ऐसे में यहां तक आम आदमी नहीं जा सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे देश के बॉर्डर बताने जा रहे हैं जिनका बॉर्डर एरिया छोटा है।

किंग फहद पासपोर्ट आईलैंड

यह आईलैंड बहरीन और सउदी अरब के बीच का बॉर्डर है। इस लंबाई की बात करें तो ये महज 303 मीटर है। जानकारी दे दें कि ये आईलैंड कृत्रिम है। इस आईलैंड को Causeway के लिए बनाया गया था। यहां पार्क, मस्जिद और दो बड़े रेस्तरां हैं। 

पराना रिवर आईलैंड

यह आईलैंड अर्जेंटीना और पैराग्वे के बीच बना हुआ है। इस बॉर्डर की कुल लंबाई 300 मीटर है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 1981 तक ये पैराग्वे और अर्जेंटीना का हिस्सा था। चूंकि पानी से घिरे होने के कारण यहां की रेत पानी में मिल जाती है,इसलिए बॉर्डर की माप पूरी नहीं हो पाती। यही कारण है इसकी लंबाई को लेकर थोड़ा असमंजस है।

डे विट हेगन

ये बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच बसा हुआ है, इसकी लंबाई की बात करें तो ये कुल 206 मीटर है। वहीं, ये बॉर्डर डच-बल्जियन बॉर्डर में सबसे छोटा बॉर्डर है। ये बॉर्डर साल 1995 में विवादों में भी खूब छाया रहा था।

काज़ुंगुला

ये जांबिया-बोत्सवाना के बीच का बॉर्डर है। इसकी लंबाई कुल 157 मीटर है। जांबेजी नदी के पास बना ये बॉर्डर एतिहासिक रहा है। साल 2013 में यहां पुल का निर्माण शुरू हुआ था, इसके बाद ये बॉर्डर खूब चर्चा में आया था।

पेनॉन डे वेलेज डे ला गोमेरा

ये बॉर्डर स्पेन और मोरक्को के बीच बना हुआ है। इतिहास की बात करें तो सन् 1508 में स्पेन द्वारा इस बॉर्डर पर किलाबंदी की गई थी, यहां स्पेन के 60 सैनिक कैंप लगाकर रहते हैं। वहीं इस बॉर्डर की लंबाई महज 74 मीटर यानी करीब 242 फीट है। इसके साथ ही ये दुनिया का सबसे छोटा बॉर्डर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।