1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG 2022: CUET का चौथा चरण आज से शुरू, 11 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई थी रद्द

CUET UG 2022: CUET का चौथा चरण आज से शुरू, 11 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई थी रद्द

 Published : Aug 17, 2022 01:16 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 01:18 pm IST

CUET UG 2022: परीक्षा का आयोजन करने वाले निकाय नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने बाद में घोषणा की कि परीक्षा के सभी चरण 28 अगस्त तक पूरे हो जायेंगे, लेकिन अब कार्यक्रम को फिर आगे बढ़ाया गया है और अब परीक्षा को 6 चरणों में विभाजित किया गया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • करीब 3.6 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना
  • अब परीक्षा को 6 चरणों में विभाजित किया गया है
  • CUET ने दूसरे चरण में गड़बड़ी के चलते कई केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी थी।

CUET UG 2022: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्‍ट (CUET)-UG का चौथा चरण बुधवार से शुरू हो गया और इसमें करीब 3.6 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीयूईटी का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 11,000 अतिरिक्त परीक्षार्थियों को 17 से 20 अगस्त को चौथे चरण की परीक्षा में बैठना था, लेकिन उनके लिए परीक्षा को 30 अगस्त के लिए टाल दिया गया है ताकि एग्जाम सेंटर उनकी पसंद के शहर में कराया जा सकें।

गड़बड़ी के कारण परीक्षा की गई थी रद्द

CUET सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए एक कॉमन टेस्‍ट है। शेड्यूल के मुताबिक, सीयूईटी-यूजी के सभी चरणों की परीक्षा 20 अगस्त तक समाप्त होनी थी। लेकिन गड़बड़ी के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परीक्षा का आयोजन करने वाले निकाय नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने बाद में घोषणा की कि परीक्षा के सभी चरण 28 अगस्त तक पूरे हो जायेंगे, लेकिन अब कार्यक्रम को फिर आगे बढ़ाया गया है और अब परीक्षा को 6 चरणों में विभाजित किया गया है। 

पसंद के शहरों में दिए जाएंगे एग्जाम सेंटर

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि 3.72 लाख परीक्षार्थियों में से 11 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा को 30 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ताकि उनकी पसंद के शहरों में एग्जाम सेंटर समायोजित किए जा सकें।

CUET ने दूसरे चरण में गड़बड़ी के चलते कई केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके अतिरिक्त केरल और ईटानगर में के केंद्रों की परीक्षाएं बारिश और भूस्खलन के कारण दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षाएँ रद्द कर दी थीं। अब परीक्षा की नई तारीख जारी की जा चुकी है और जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होंगे।

NTA ने केद्रों की क्षमता बढ़ाई

उन्होंने कहा कि एनटीए ने केंद्रों की क्षमता बढ़ायी है तथा कुछ और परीक्षा केंद्र जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं । गौरतलब है कि सीयूईटी परीक्षा के दूसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक NTA ने केद्रों की क्षमता बढ़ाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन