1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG 2023: इस दिन जारी होंगे सीयूईटी यूजी के सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानें तारीख

CUET UG 2023: इस दिन जारी होंगे सीयूईटी यूजी के सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानें तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 03:59 pm IST

सीयूईटी यूजी में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। सीयूईटी यूजी के एग्जाम सिटी के लिए जल्द सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होगी। इसकी तारीख जानने के लिए उम्मीदवार यहां पढ़ सकते हैं।

CUET UG 2023- India TV Hindi
सीयूईटी यूजी के सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 अप्रैल को जारी होंगे। Image Source : CUET.SAMARTH.AC.IN

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2023) के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर हैं। सीयूईटी यूजी की इंटिमेशन स्लिप 30 अप्रैल को जारी की जाएगी। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे जारी होने के बाद सिटी इंटिमेंशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटिमेंशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। जानकारी दें दे की सीयूईटी यूजी 2023 के हाल टिकट मई के दूसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे।

जानें कब होंगे एग्जाम

ध्यान दें कि सीयूईटी यूजी 2023 के एग्जाम 21 मई से 31 मई तक आयोजित होंगे। साथ ही ये एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे। ये परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट  मोड में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस एकडेमिक सेशन 2023-24 के परीक्षा में कई सेंट्रल यूनिवर्सिटिज व राज्य यूनिवर्सिटीज शामिल हो रहीं हैं। NTA ने इसके लिए नोटिस जारी कर जानकारी दी थी।

एनटीए के आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा चुने गए वरीयता के क्रम में एग्जाम सिटी अलॉट करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, प्रशासनिक/तार्किक कारणों से, एक अलग शहर अलॉट किया जा सकता है।”

CUET UG 2023 exam city intimation slip 2023: यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

अब अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें।

इसके बाद आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें-

अगर शरीर पर है एक भी टैटू, तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी; जानें क्या है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन