1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG 2023: जानें कब जारी होगा सीयूईटी एंट्रेंस का एडमिट कार्ड? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

CUET UG 2023: जानें कब जारी होगा सीयूईटी एंट्रेंस का एडमिट कार्ड? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 12:10 pm IST

सीयूईटी एंट्रेंस के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द होगा खत्म। एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी।

CUET UG 2023- India TV Hindi
CUET UG 2023 Admit card Image Source : FILE

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी 2023 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। सीयूईटी यूजी के एडमिट कार्ड जल्द जारी होनी वाले हैं। एनटीए की तरफ से ये एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी, जो ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 अप्रैल को जारी होने की संभावना है। बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार सीयूईटी के जरिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी के लिए एडमिट कार्ड मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है, अगर तारीख की बात करें तो ये 5 से 6 मई तक जारी की जा सकती है। बता दें कि परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि अभी एडमिट कार्ड को लेकर  एनटीए की तरफ से कोई भी तारीख तय नहीं की गई है।

सीयूईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ये सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर टाइम टू टाइम चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूटने न पाए। एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए, CUET UG को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों (CUs) और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) स्नातक कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

CUET UG 2023 Admit Card:  जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड 

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
फिर पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
अब एडमिट कार्ड आपको दिखने लगेगा।
अंत में एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें-

इंडियन इंस्टिट्यूट आफ फॉरेन ट्रेड आईपीएम के लिए आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन