1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG के लिए कब जारी होंगे Answer Key, जानें रिजल्ट जारी होने की तारीख

CUET UG के लिए कब जारी होंगे Answer Key, जानें रिजल्ट जारी होने की तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2024 11:43 am IST,  Updated : Jun 14, 2024 11:44 am IST

CUET UG 2024 को लेकर एनटीए ने जानकारी दी है कि रिजल्ट जून माह के आखिरी दिनों में जारी किए जाएंगे। ऐसे में छात्र जानना चाह रहे कि आंसर-की कब जारी की जाएगी?

CUET UG 2024 - India TV Hindi
CUET UG 2024 Image Source : FILE

CUET UG के रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि वह 30 जून को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2024) के रिजल्ट घोषित करेगी। सीयूईटी एग्जाम सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, राज्य यूनिवर्सिटीज और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में यूजी एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दूसरी सबसे बड़ी नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है।

कब हुई थी परीक्षा?

CUET परीक्षा 2024 15 से 24 मई तक हाइब्रिड मोड यानी कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) और पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। वहीं, देश के बाहर के 26 शहरों सहित 379 शहरों में लगभग 13.48 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। NTA ने 7 पेपरों के लिए दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद परीक्षा केंद्रों में 1.52 लाख प्रभावित छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की।

जल्द आंसर-की होगी जारी

NTA जल्द ही CUET आंसर-की के साथ, आधिकारिक वेबसाइट पर चुनौती विंडो भी होस्ट करेगा। जो उम्मीदवार CUET आंसर-की को चुनौती देना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, उम्मीदवारों को सभी टेस्ट पेपर के लिए 50 में से 40 प्रश्नों का उत्तर देना था और सामान्य परीक्षा के लिए 60 में से 50 प्रश्नों का उत्तर देना था। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 5 नंबर दिए जाएँगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक नंबर काटा जाएगा।

फिर शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

CUET रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद, योग्य उम्मीदवारों को मिले कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। बता दें कि इसके बाद उन लोगों को भी यूनिवर्सिटीज के लिए भी आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान यूनिवर्सिटीज ऑप्शन नहीं चुना। NTA ने संस्थानों को यह भी निर्देश दिया है कि यदि वे CUET में उपस्थित हुए हैं तो उनके आवेदनों पर विचार करें। हालाँकि, आवेदकों को भाग लेने वाले यूनिवर्सिटीज द्वारा निर्धारित क्राइटेरिया को पूरा करना होगा।

ये भी पढ़ें:

NEET छात्रों के लिए बड़ी खबर, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ गई MBBS की सीटें

आज खत्म होंगे JPSC सिविल सर्विस मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन