1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG Admit card: आज जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी फेज 3 का एडमिट कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

CUET UG Admit card: आज जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी फेज 3 का एडमिट कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Published : May 26, 2023 12:01 pm IST,  Updated : May 26, 2023 12:01 pm IST

CUET UG Admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से सीयूईटी यूजी 2023 फेज 3 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को कभी भी जारी किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CUET UG Phase 3 Admit card: सीयूईटी यूजी 2023 फेज 3 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से सीयूईटी यूजी 2023 फेज 3 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को कभी भी जारी किया जा सकता है। CUET UG Phase 3 admit card को आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने Admit card को डाउनलोड कर सकेंगे। 

CUET UG Phase 3 की परीक्षा 29 मई से लेकर 2 जून तक होनी है।  ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से एडमिट कार्ड को आज यानी 26 मई 2023 को जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।  

इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आखिरी में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

ये भी पढ़ें: PSEB 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन