1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IBPS Clerk Admit Card: वेबसाइट पर अपलोड हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Clerk Admit Card: वेबसाइट पर अपलोड हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 12:17 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 12:18 pm IST

बसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया हुआ है उसपर क्लिक करके अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS ने ऑनलाइन प्रीलिम...- India TV Hindi
IBPS ने ऑनलाइन प्रीलिम परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं Image Source : IBPS

नई दिल्ली। इंस्टिड्यूट ऑफ  बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की तरफ से IBPS Clerk Prelims एडमिट कार्ड आज वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं, जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया हुआ है उसपर क्लिक करके अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

IBPS की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
Image Source : IBPSIBPS की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. अभ्यर्थियों को सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  2. वेबसाइट पर IBPS Clertk Prelims Call Letter नाम से लिंक होगा जहां क्लिक करना है
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आप लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे
  4. लॉगइन पेज पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थी को अपनी रजिस्ट्रेनशन नंबर या यूजर नेम तथा सिक्योरिटी कोड भरना होगा और लॉगइन पर क्लिक करना होगा
  5. लॉगइन करने पर अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड सामने होगा जिसे अभ्यर्थी को डाउनलोड करके प्रिंट आउट लेना है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन