1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. GATE 2023 का एडमिट कार्ड होने वाला है जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

GATE 2023 का एडमिट कार्ड होने वाला है जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

 Published : Dec 31, 2022 07:36 am IST,  Updated : Dec 31, 2022 07:36 am IST

GATE 2023 के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। IIT खड़गपुर ने इसकी जानकारी दे दी है। उम्मीदवार तारीख जानने के लिए यहां पढे़ं।

GATE 2023 का एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
GATE 2023 का एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE PHOTO

इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर 3 जनवरी, 2023 को GATE 2023 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से IIT GATE एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2023 की परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार की प्रतिक्रिया 15 फरवरी, 2023 को आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध है।

बता दें कि उम्मीदवारों के लिए आंसर-की 21 फरवरी को उपलब्ध होगी और उम्मीदवार 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं GATE 2023 के रिजल्ट 16 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे।

GATE 2023 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें IIT GATE का हॉल टिकट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले IIT GATE की आधिकारिक साइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।

2. फिर होम पेज पर उपलब्ध GATE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।
6. इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन