1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. GUJCET 2026 के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

GUJCET 2026 के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Dec 16, 2025 11:01 am IST,  Updated : Dec 16, 2025 11:01 am IST

GUJCET 2026 के लिए आज यानी 16 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org और gujcet.gseb.org पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • यह प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क

GUJCET 2026 के लिए एप्लीकेशन फीस 350 रुपये तय की गई है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके SBIePay सिस्टम के जरिए ऑनलाइन फीस दे सकते हैं। इसके अलावा, फीस देश भर में किसी भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ब्रांच में SBIePay के "SBI ब्रांच पेमेंट" ऑप्शन का इस्तेमाल करके ऑफलाइन भी दी जा सकती है।

किसलिए होता है इसका आयोजन 

GUJCET उन HSC साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया जाता है जो ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप AB से संबंधित हैं, और जो गुजरात में डिग्री इंजीनियरिंग या डिप्लोमा/डिग्री फार्मेसी कोर्स करना चाहते हैं। यह राज्य में इंजीनियरिंग और फार्मेसी प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी एंट्रेंस एग्जाम है। नवीनतम अपडेटे के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

SBI में निकली स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती, 900 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कैसे होगा सेलेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन