1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BSEH 12th Exam 2021 Cancelled: हरियाणा बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल

BSEH 12th Exam 2021 Cancelled: हरियाणा बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2021 10:18 am IST,  Updated : Jun 02, 2021 10:18 am IST

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार द्वारा COVID-19 महामारी के बीच CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के तुरंत बाद यह निर्णय आया।

हरियाणा बोर्ड ने रद्द...- India TV Hindi
हरियाणा बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल Image Source : FILE

BSEH 12th Exam 2021 Cancelled:शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार द्वारा COVID-19 महामारी के बीच CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के तुरंत बाद यह निर्णय आया।

पाल ने कहा, ” हमने भी राज्य में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है। हम केंद्र द्वारा लिए गए फैसले के साथ हैं और बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है.” उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों के नतीजों को संकलित करने के संबंध में कदम उठाएगा और इस बाबत जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा.

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं रद्द:

सीबीएसई परीक्षा रद्द करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भारत सरकार ने बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। व्यापक विचार-विमर्श के बाद, हमने छात्रों के अनुकूल निर्णय लिया है, जो हमारे युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य की रक्षा करेगा।"

ICSE ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा:

CISCE ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है। यह जानकारी बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने दी। अराथून ने कहा, ‘‘परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। वैकल्पिक आकलन मानकों की जल्द घोषणा की जाएगी।’’ सीआईएससीई ने पिछले हफ्ते संबद्ध स्कूलों से छात्रों के 11वीं कक्षा और इस सत्र के दौरान 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का औसत मुहैया कराने के लिए कहा था। परीक्षाएं चार मई से होने वाली थीं।

लेकिन, अब 12 की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) का निर्णय सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने की तर्ज पर लिया गया है। सीबीएसई परीक्षाओं का रद्द करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के हित में यह निर्णय किया गया है और छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की चिंताओं का अंत किया जाना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन