1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. हरियाणा D.El.Ed परीक्षा की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू हैं एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

हरियाणा D.El.Ed परीक्षा की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू हैं एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 26, 2025 06:52 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 06:52 pm IST

हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 के टाइम टेबल को घोषित कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा डी.एल.एड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सभी बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।

थ्योरी पेपर डी.एल.एड प्रथम वर्ष फ्रेश/री-अपीयर/मर्सी चांस (प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024) परीक्षा सितंबर/अक्टूबर-2025 के लिए डेटशीट जारी की गई है।

कब से शुरू है परीक्षा?

  • जारी की गई डेटशीट के अनुसार, परीक्षा 25 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
  • परीक्षा बाल्यावस्था एवं बाल विकास विषय से शुरू होकर उर्दू भाषा, पंजाबी भाषा और संस्कृत भाषा के शिक्षाशास्त्र पर समाप्त होगी।

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से कैंडिडेट्स डेटशीट को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 टाइम टेबल वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार डेटशीट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

 D.El.Ed परीक्षा 2025 टाइम टेबल को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

अभ्यर्थियों को स्कैन की गई और विधिवत सत्यापित तस्वीर सहित वैध प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर और मोबाइल फ़ोन ले जाने की अनुमति नहीं है, यदि पाए गए तो यू.एम.सी. पंजीकृत किया जाएगा।

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन