1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HBSE Compartmental Admit Card 2021: 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HBSE Compartmental Admit Card 2021: 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 09:03 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 09:03 am IST

हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Board of Secondary Education, Haryana), बीएसईएच ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाओं (One-Day Special Exams) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

HBSE Compartmental Admit Card 2021:- India TV Hindi
HBSE Compartmental Admit Card 2021: Image Source : GOOGLE

HBSE Compartmental Admit Card 2021: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Board of Secondary Education, Haryana), बीएसईएच ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाओं (One-Day Special Exams) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना है, वे बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एचबीएसई कंपार्टमेंटल एडमिट कार्ड 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 और कक्षा 12 की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं 16 जनवरी, 2021 से आयोजित की जानी हैं, और बीएसईएच की एक दिवसीय विशेष परीक्षा 12 जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें दसवीं और बारहवीं कक्षा के कंपार्टमेंटल परीक्षा के प्रवेश पत्र
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं और बारहवीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। 
-जहां आपको अपने आवेदन संख्या, रोल नंबर, नाम आदि विवरण से लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन