1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HTET 2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

HTET 2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Nov 11, 2023 11:48 am IST,  Updated : Nov 11, 2023 02:48 pm IST

HTET 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से एचटीईटी 2023 के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण प्रक्रिया को आज यानी 11 नवंबर 2023 को खत्म कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो  - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HTET 2023: एचटीईटी 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की तरफ से एचटीईटी 2023 के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण प्रक्रिया को आज यानी 11 नवंबर 2023 को खत्म कर दिया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 11 नवंबर तक एचटीईटी 2023 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी ईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से जल्द से जल्द आवदेन कर दें। 

शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 12 नवंबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। यदि उम्मीदवारों को ऑनलाइन सुधार करते समय किसी तकनीकी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 9358767113 और ईमेल आईडी helpdeskhtet2023@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 02 और 03 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

HTET 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध HTET 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

ये भी पढ़ें: रेलवे में TC और TTE में क्या अंतर होता है 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन