1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IBPS Clerk Admit Card आज हो सकते हैं जारी, ये रही डिटेल

IBPS Clerk Admit Card आज हो सकते हैं जारी, ये रही डिटेल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2020 11:20 am IST,  Updated : Nov 18, 2020 11:20 am IST

IBPS Clerk Prelims: वेबसाइट पर अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नहीं है लेकिन उम्मीद है कि दिन में लिंक थोड़ी देर में एक्टिव हो जाएगा।

IBPS की वेबसाइट पर अभी तक...- India TV Hindi
IBPS की वेबसाइट पर अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नहीं है लेकिन उम्मीद है कि दिन में लिंक थोड़ी देर में एक्टिव हो जाएगा।  Image Source : FILE

नई दिल्ली। इंस्टिड्यूट ऑफ  बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की तरफ से IBPS Clerk Prelims एडमिट कार्ड आज जारी हो सकते हैं, जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर आज दिन में इसे चेक कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नहीं है लेकिन उम्मीद है कि दिन में लिंक थोड़ी देर में एक्टिव हो जाएगा। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. अभ्यर्थियों को सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  2. वेबसाइट पर IBPS Clertk Prelims Call Letter नाम से लिंक होगा जहां क्लिक करना है
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आप लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे
  4. लॉगइन पेज पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थी को अपनी रजिस्ट्रेनशन नंबर या यूजर नेम तथा सिक्योरिटी कोड भरना होगा और लॉगइन पर क्लिक करना होगा
  5. लॉगइन करने पर अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड सामने होगा जिसे अभ्यर्थी को डाउनलोड करके प्रिंट आउट लेना है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन