1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जानें कब होगी IDBI Assistant Manager की परीक्षा, कैसे करना होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड?

जानें कब होगी IDBI Assistant Manager की परीक्षा, कैसे करना होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2023 09:58 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 09:58 pm IST

IDBI ने Assistant Manager के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे सभी अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IDBI- India TV Hindi
IDBI Image Source : IDBIBANK.IN

IDBI Assistant Manager Admit Card 2023: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया(IDBI) ने हाल ही में असिस्टेंट मैनेजर के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके लिए उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अब इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। IDBI Bank की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इसके लिए उम्मीदवारों को 28 फरवरी 2023 तक का समय दिया गया था। ध्यान दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 600 पदों पर भर्तियां की जानी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों में जान लें कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है।

Assistant Manager Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद Call Letter for Online Examination के लिंक पर जाएं।
अब अगले पेज पर Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगइन करें।
अब लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
इस एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Click here to download IDBI Assistant Manager Admit Card 2023 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन