Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IGNOU टीईई जून के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IGNOU टीईई जून के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Edited By: IndiaTV Hindi Desk Published : Jun 08, 2023 04:48 pm IST, Updated : Jun 08, 2023 04:48 pm IST

IGNOU टीईई जून के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

IGNOU TEE June 2023- India TV Hindi
Image Source : IGNOU IGNOU TEE June 2023

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टर्म  एंड एग्जाम (टीईई) जून 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार अपने नामांकन संख्या का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू टर्म एंड परीक्षा (टीईई) दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाली है। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जरूर जाएं।

Direct link to download IGNOU TEE hall ticket

IGNOU TEE June 2023 Hall Ticket: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “हॉल टिकट फॉर जून 2023 टर्म एंड एग्जामिनेशन फॉर ओडीएल स्टूडेंट्स, 2023” पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें

फिर इग्नू TEE एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

इसके बाद डिटेल चेक करें और डाउनलोड करें

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement