1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी गई, शिक्षा मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी गई, शिक्षा मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 22, 2024 11:45 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 11:55 pm IST

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। जिसके बाद ये साफ है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

CBI- India TV Hindi
सीबीआई Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। इससे पहले खबर आई कि रविवार (23 जून) को आयोजित की जाने वाली नीट-पीजी की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब इस परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।  

क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 5 मई 2024 को ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन इस परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने समीक्षा के बाद इस मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया।

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 भी लागू किया है। सरकार का कहना है कि वह परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संदेश साफ है कि पेपर लीक मामले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। (रिपोर्ट- इला)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन