1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए शुरू हो गए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए शुरू हो गए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 04:07 pm IST

जेईई एडवांस के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JEE Advanced 2023- India TV Hindi
JEE Advanced 2023 Image Source : INDIA TV

JEE Advanced 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा  में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मई है और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 8 मई है। जानकारी दे दें कि जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड 29 मई को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 4 जून को होगी।

कितनी देनी होगी एप्लीकेशन फीस?

जेईई एडवांस आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों से संबंधित महिला उम्मीदवारों के लिए 1,450 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह 1,450 रुपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए यह 2,900 रुपये है। यह केवल भारतीय उम्मीदवारों के लिए लागू है।

JEE Advanced 2023 registration के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर, आईआईटी जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक खोलें।
अब, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
फिर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
अंत में सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें-

ये हैं यूपी की टॉप 5 यूनिवर्सिटी, एक में भी कर ली पढ़ाई तो सेट हैं लाइफ
JEE Advanced 2023: आज से शुरू होंगे JEE एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन, यहां देखें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन