1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Main 2023: कल खत्म हो रहे JEE Main सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई

JEE Main 2023: कल खत्म हो रहे JEE Main सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2023 01:31 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 01:31 pm IST

JEE Main exam 2023: JEE Main सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन डेट कल खत्म हो रही है। जो उम्मीदवार इस सेशन में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं जल्द करवा लें।

Jee main- India TV Hindi
Jee main exam Image Source : FILE

JEE Main 2023 में रजिस्ट्रेशन करवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 12 मार्च को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2023 के सेकेंड सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। वे उम्मीदवार जो अभा तक किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएं है JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट का पता बता दें- jeemain.nta.nic.in. उम्मीदवार यहां पर अपने फॉर्म भर कर जमा सकते हैं। सेशन 2 की परीक्षा की तारीख भी काफी निकट आ रही है। एनटीए ने नेटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। आइए यहां जानते हैं अन्य जानकारी।

कब आयोजित होगी परीक्षा?

दूसरे सत्र के दौरान, जेईई मेन इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर/प्लानिंग उम्मीदवारों दोनों के लिए आयोजित किया जाएगा। दोनों नए उम्मीदवार और सेशन 1 लेने वाले सेशन 2 में उपस्थित हो सकते हैं। सेशन 1 में परीक्षा देने वालों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। वे लॉगिन कर सीधे आवेदन पत्र भर सकते हैं। चेंजिंग पेपर, मीडियम, स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी, एड्रेस प्रूफ, एग्जाम सिटीज की इजाजत है। जेईई मेन सत्र 2 के एग्जाम 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

नोटिस में एनटीए ने कया कहा?

एनटीए ने कहा, "परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तिथियां उपयुक्त समय पर जेईई (मुख्य) पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।" एजेंसी ने उम्मीदवारों को सख्त चेतावनी दी है कि वे एक से अधिक आवेदन पत्र जमा न करें। आगे कहा गया,“उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं है। एक से अधिक आवेदन संख्या वाले किसी भी उम्मीदवार को यूएफएम (अनुचित साधन) के रूप में माना जाएगा, भले ही बाद में पाया गया हो, और उस उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

मोदी सरकार का छात्रों के लिए नायाब तोहफा, अब NEET व JEE Main समेत अन्य परीक्षाओं की मिलेगी फ्री कोचिंग

जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई एजुकेशन मिनिस्टर, क्वालिफिकेशन जान आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन