1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई एजुकेशन मिनिस्टर, क्वालिफिकेशन जान आप हो जाएंगे हैरान

जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई एजुकेशन मिनिस्टर, क्वालिफिकेशन जान आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Mar 11, 2023 12:18 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 12:19 pm IST

Who is Atishi: आतिशी को हाल ही में दिल्ली की नई एजुकेशन मिनिस्टर बना दिया गया है। आइए जानते हैं उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन..

Atishi Marlena- India TV Hindi
दिल्ली एजुकेशन मिनिस्टर आतिशी Image Source : PTI

हाल ही में देश की राजधानी काफी सियासी हंगामा देखने को मिला। CBI ने दिल्ली के पूर्व एजुकेशन मिनिस्टर को शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फिर उन्हें CBI की कस्टडी से ईडी ने अपने कस्टडी में ले लिया था। इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एजुकेशन मिनिस्टर का पद आम आदमी पार्टी के विधायक आतिशी मार्लेना सिंह को दे दिया गया। इन्हें एजुकेशन डिपार्टमेंट के अलावा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म डिपार्मेंट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी पर भरोसा जताया है।

आइए जानें आतिशी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन

आतिशी का जन्म  8 जून 1981 को हुआ था। ये  दिल्ली की रहने वाली हैं। इनकी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बैचलर किया। साल 1998 से 2001 ग्रेजुएशन के बीच आतिशी को एकेडमी उत्कृष्टता के लिए सुमितोमो-सेंट स्टीफंस स्कॉलरशिप व कॉलेज में समग्र योगदान के लिए राजपाल मेमोरियल अवार्ड और ग्रेजुएशन में टॉप करने के लिए डीयू ने दीपचंद स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

आतिशी को 2001 में चेवेनिंग स्कॉलरशिप के माध्यम से विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिला। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से प्राचीन और आधुनिक इतिहास (2001-2003) में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एजुकेशन रिसर्च (2005-2006) में मास्टर्स की डिग्री ली थी। भारत लौटने के बाद आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में 1 साल तक पढ़ाया, लेकिन 2005 में रोड्स स्कॉलशिप मिलने के कारण फिर से लंदन चली गईं। 

कैसे शुरू हुआ राजनीतिक करियर?
Atishi Marlena
Image Source : INSTAGRAM (@ATISHI.AAP)दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी

आतिशी ने साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के वक्त राजनीति में अपना पहला कदम रखा। इसी आंदोलन के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) की नींव भी रखी गई। आतिशी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्वी दिल्ली सीट से खड़ा किया गया था, लेकिन उन्हें BJP के गौतम गंभीर हार का सामना करना पड़ा था। फिर साल 2020 में केजरीवाल ने फिर से आतिशी पर भरोसा किया, और विधानसभा में उम्मीदवार बनाया, तब से वे दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

बता दें कि आतिशी, भारत में पब्लिक एजुकेशन सिस्टम में सुधार लाना चाहती हैं, इसके बारे में वह बात करती रही हैं। दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम में हुए बदलाव में भी उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी शिक्षा मामलों पर मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रह चुकी हैं। यही कारण है कि आतिशी पर केजरीवाल ने भरोसा जताकर एजुकेशन मिनिस्टर बनाया है।

इसे भी पढ़ें-

राब घोटाला मामले में केजरीवाल से भी होगी पूछताछ? ED की चार्जशीट में दिल्ली के CM का नाम

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले जान लें ये एडवाइजरी, नहीं जाना तो पछताएंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।