नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 7,8 और 9 अप्रैल के दिन होने वाली जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीटेक पेपर-1, बीई और बीआर्क, बीप्लानिंग पेपर-2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने जेईई मेन 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कई पालियों में होगी परीक्षा
याद रहे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। 7 अप्रैल के दिन जेईई मेन 2025 परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3.00 बजे से 6.00 बजे तक आयोजित होगी। जेईई मेंस 8 अप्रैल की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, 9 अप्रैल के दिन पेपर 2ए और 2बी की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2ए और 2बी दोनों की परीक्षा सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।
एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये चीजें
जेईई मेंस 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, पात्रता की स्थिति, जेईई मेन रोल नंबर, पेपर का नाम, जेईई मेन आवेदन पत्र की संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, उम्मीदवार के माता-पिता का नाम, परीक्षा के दिन की गाइडलाइन आदि शामिल है।
एनटीए के मुताबिक, उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर क्यूआर कोड और बारकोड दिखाई दे। साथ ही ध्यान रहे कि एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ जरूर ले जाएं।
JEE Mains 2025: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
- जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर जेईई मेन हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- अब जेईई एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- इसके बाद दिख रहे साइन-इन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- अंत में भविष्य के जरूरत के हिसाब से इसे डाउनलोड करें।
परेशानी पर करें यहां कॉल
अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो रह हो तो उनके लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल करें या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
CBSE इसी साल से लागू कर रही कई बड़े बदलाव, कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं के छात्र सभी के लिए जानना जरूरी