1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Main May 2021: मई सेशन की जेईई मेन परीक्षा स्थगित, अप्रैल और मई परीक्षा के लिए होगी नई तारीखों की घोषणा

JEE Main May 2021: मई सेशन की जेईई मेन परीक्षा स्थगित, अप्रैल और मई परीक्षा के लिए होगी नई तारीखों की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2021 04:36 pm IST,  Updated : May 04, 2021 04:44 pm IST

कोरोना के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मई 2021 की सेशन प्रस्तावित जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है।

JEE (Main) May 2021 Session Postponed- India TV Hindi
JEE (Main) May 2021 Session Postponed Image Source : FILE

JEE Main May 2021: कोरोना के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मई 2021 की सेशन प्रस्तावित जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। जेईई मेन मई 2021 सेशन की परीक्षाएं 24, 25, 26, 27 और 28 मई को आयोजित की जानी थीं। एनटीए द्वारा जेईई मेन मई 2021 सेशन को स्थगित किये जाने की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने अब से कुछ ही देर पहले साझा की। शिक्षा मंत्री के अपडेट के अनुसार, "कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और स्टूडेट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेेईई (मेन) - मई 2021 सेशन को स्थगित किया जाता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

JEE