1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Mains 2023: आज से शुरू हो जाएंगे जेईई मेंस सेशन-2 के लिए आवेदन, यहां जानें कब से है परीक्षा

JEE Mains 2023: आज से शुरू हो जाएंगे जेईई मेंस सेशन-2 के लिए आवेदन, यहां जानें कब से है परीक्षा

 Published : Feb 07, 2023 09:04 am IST,  Updated : Feb 07, 2023 09:07 am IST

JEE Mains 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन 2023 अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो जाएंगे। इस परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित कराया जाएगा।

जेईई मेंस सेशन-2 के लिए आज से शुरू हो जाएंगे आवेदन(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
जेईई मेंस सेशन-2 के लिए आज से शुरू हो जाएंगे आवेदन(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

JEE Mains 2023 April Session: जेईई मेंस सेशन-1 के एग्जाम्स ओवर होने के बाद कल यानी 6 फरवरी 2023 को पेपर-1 का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक जेईई मेन 2023 अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर लिंक जारी होने के बाद जेईई मेन 2023 के दूसरे सेशन यानी अप्रैल सेशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

NTA की आधिरिक सूचना के मुताबिक, जेईई मेन 2023 अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 7 फरवरी, 2023 से शुरू होगा। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 7 मार्च, 2023 को रात 9 बजे तक है। वहीं, आवेदन शुल्क को 7 मार्च, 2023 को रात 11:50 बजे तक स्वीकार किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा

NTA की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, अप्रैल सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10,11 और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि जेईई मेन-2023 के अप्रैल सेशन के एंट्रेंस एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे। 

ऐसे करना होगा आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर कैंडिडेट्स होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।
  • फिर आप लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आप फॉर्म को भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
  • फिर आवेदन फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट करें।
  • आखिरी में कैंडिडेट्स फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2023 सेशन-1 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Kendriya vidyalaya Admisssion: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए क्या होनी चाहिए उम्र सीमा, जानें यहां

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन