1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Mains 2023: जईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

JEE Mains 2023: जईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

 Published : Mar 10, 2023 06:49 pm IST,  Updated : Mar 10, 2023 06:50 pm IST

JEE Mains 2023 Session 2 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सेशन-2 के लिए चल रही ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो को 12 मार्च 2023 को बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक कैंडिडेट्स जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Mains 2023 Session 2 Registration: जईई मेंस 2023 के सेशन-2 में अप्लाई करने की चाह रखने वालों के लिए एक जरूरी खबर है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सेशन-2 के लिए चल रही ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो को 12 मार्च 2023 को बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभीआधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

बता दें कि नए उम्मीदवार और जेईई मेन 2023 जनवरी की परीक्षा के पहले सेशन में भाग लेने वाले दोनों दूसरे सेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेशन-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। वे सीधे आवेदन पत्र भर सकते हैं।  जेईई मेंस के अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया को 15 फरवरी को शुरू कर दिया गया था, जो 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक भी से सीधे अपना आवेदन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

एग्जाम डेट

जईई मेंस 2023 के सेशन-2 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2023 है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन शुल्क को 12 मार्च, 2023 को रात 11:50 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। जेईई मेंस की सेशन-2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित होगी होगी।

ये भी पढ़ें- काले-पीले ब्रेकर से गाड़ी के गुजरने पर क्यों आती है इतनी आवाज? जानें इसकी वजह
कितने पढ़े लिखे हैं गदर-2 के 'तारा सिंह' और 'सकीना'?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन