1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Mains 2023: जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए कल से शुरू हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, यहां जानें कैसे करेंगे अप्लाई

JEE Mains 2023: जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए कल से शुरू हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, यहां जानें कैसे करेंगे अप्लाई

 Published : Feb 06, 2023 03:15 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 03:15 pm IST

JEE Mains 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक जेईई मेन 2023 अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू होने वाला है। जेईई (मेन)-2023 के अप्रैल सेशन के एंट्रेंस एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Mains 2023: जेईई मेंस सेशन-1 के एग्जाम खत्म होने के बाद अब अप्रेल सेशन के रजिस्ट्रेशन शुरू होने को हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक जेईई मेन 2023 अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू होने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर कल से जेईई मेन 2023 दूसरे सेशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

NTA की आधिकारिक सूचना के मुताबिक, जेईई मेन 2023 अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 7 फरवरी, 2023 से शुरू होगा। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2023 को रात 9 बजे तक है। वहीं, आवेदन शुल्क को 7 मार्च, 2023 को रात 11:50 बजे तक स्वीकार किया जाएगा।

एग्जाम डेट

NTA की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, अप्रैल सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10,11 और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि जेईई (मेन)-2023 के अप्रैल सेशन के एंट्रेंस एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे। 

ऐसे करना होगा आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं। 
  • इसके बाद अब 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।
  • फिर आप लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म को भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
  • फिर आवेदन फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट करें।
  • आखिरी में फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने

ये भूी पढ़ें- इस देश में 19 साल तक के छात्रों को नहीं देना पड़ता है एक भी पैसा, मिलती है फ्री एजुकेशन
क्या होता है Spy Balloon, कब हुए थे ये पहली बार इस्तेमाल; इस काम में भी करते हैं यूज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन