1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Mains 2024: 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Mains 2024: 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jan 21, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Jan 21, 2024 06:44 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 24 जनवरी को होने वाली JEE Mains परीक्षा के लिए ए़डमिट कार्ड को जारी कर दिया कर दिया गया है। हालांकि अभी सिर्फ बी आर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEE Mains 2024: जेईई मेंस 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 24 जनवरी को होने वाली JEE Mains  परीक्षा के लिए ए़डमिट कार्ड को जारी कर दिया कर दिया गया है। हालांकि अभी सिर्फ बी आर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बता दें कि बी आर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा को 24 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।

कैसे करें JEE Mains 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए जेईई मेन 2024 सत्र 1 टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर, अपना विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • फिर जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड जमा करें और डाउनलोड करें। 
  • इसके बाद जेईई मेन जनवरी 2024 परीक्षा हॉल टिकट का प्रिंटआउट लें। 

डायरेक्ट लिंक- https://jeemain.ntaonline.in/frontend/web/advancecityintimationslip/admi...

ये भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर के अलावा और क्या है खास 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन