1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEECUP 2024 की बढ़ा दी गई रजिस्ट्रेशन तारीख, यहां जानें क्या है नई डेट

JEECUP 2024 की बढ़ा दी गई रजिस्ट्रेशन तारीख, यहां जानें क्या है नई डेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 03:56 pm IST

JEECUP 2024 रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार अभी तक किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके हैं, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

JEECUP 2024- India TV Hindi
JEECUP 2024 की बढ़ा दी गई रजिस्ट्रेशन तारीख Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने JEECUP 2024 की रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पॉलिटेक्निक के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से डायरेक्ट लिंक पा सकते हैं। अब इसकी रजिस्ट्रेशन तारीख 10 मई 2024 तक बढ़ा दी गई है।

नोटिस में क्या कहा गया?

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10/05/2024 तक बढ़ा दी गई है। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र समय पर अवश्य भरें। आवेदन पत्र भरने का यह अंतिम अवसर है।”

Direct link

JEECUP 2024: ऐसे करें अप्लाई

सभी उम्मीदवार जिन्होंने इसके लिए आवेदन नहीं किया है और ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले यूपीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर दिए गए नए उम्मीदवार पंजीकरण लिंक को खोलें।
इसके बाद जरूरी डिटेल डालें और सबमिट करें।
अब आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा, लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
इसके बाद अपना फॉर्म भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, डाक्यूमेंट अपलोड करें और अपना फॉर्म जमा करें।
फिर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए एक प्रति सेव करें।

अन्य जानकारी

जानकारी दे दें कि UPJEE(P) उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसकी परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

जल्दी करें! NEET UG 2024 के रजिस्ट्रेशन कल खत्म हो रहे, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
GATE 2024 का रिजल्ट होगा कल जारी, यहां जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन