1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Kendriya Vidyalaya: जल्दी करें! कल खत्म हो रहे केवीएस क्लास 1 की रजिस्ट्रेशन डेट, ऐसे करें अप्लाई

Kendriya Vidyalaya: जल्दी करें! कल खत्म हो रहे केवीएस क्लास 1 की रजिस्ट्रेशन डेट, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2023 06:15 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 06:19 pm IST

Kendriya Vidyalaya में अपने बच्चे का करवाना चाहते हैं एडमिशन तो जल्दी करें... केवीएस कल यानी 17 अप्रैल को क्लास 1 के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट खत्म कर देगा। ऐसे में वे पैरेंट्स जो अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन अभी तक किसी कारणवश नहीं करा सके हैं वो तुंरत कर लें।

Kendriya Vidyalaya- India TV Hindi
Kendriya Vidyalaya Image Source : FILE

केन्द्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर हैं। बता दें कि केवीएस क्लास 1 के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट कल यानी 17 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। ऐसे में वे पैरेंट्स जो अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं वे आज ही केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर दें। केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट का पता है- kvsangathan.nic.in. इसके लिए केवीएस ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, “शैक्षिक वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27.03.2023 को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 17.04.2023 को शाम 07:00 बजे बंद होगा। प्रवेश विवरण वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in और Android MobileApp पर उपलब्ध है।"

बता दें कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन कल, 17 अप्रैल से केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2023-2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। आवेदन प्रपत्र kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है। ध्यान दें कि कक्षा-1 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2023 को 6 वर्ष होनी चाहिए।

Click here for the direct link

KVS Class 1 admission 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।

अब रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
फिर आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड कर दें
अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें-

NTA ने NEET UG 2023 की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में किया बदलाव, जान लें वरना होगा बड़ा नुकसान!
IPS Success Story: जानें कौन हैं ये IPS जिसने मुख्तार अंसारी को घुटने टेकने पर कर दिया मजबूर, कॉलेज में हो चुके हैं फेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन