1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MPBSE 2025: एमपी बोर्ड ने जारी की कक्षा 5 और 8 की डेटशीट, जानें कब से शुरू हो रही परीक्षा

MPBSE 2025: एमपी बोर्ड ने जारी की कक्षा 5 और 8 की डेटशीट, जानें कब से शुरू हो रही परीक्षा

 Published : Dec 18, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 11:51 pm IST

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा के लिए एग्जाम डेटशीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट को चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। डेट शीट पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई हैं, और छात्र उन्हें educationportal.mp.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

शेड्यूल  के अनुसार, कक्षा 5 की परीक्षाएं 24 फरवरी, 2025 को प्रथम भाषा से शुरू होंगी और 1 मार्च, 2025 को द्वितीय भाषा के साथ समाप्त होंगी। इसी प्रकार, कक्षा 8 की परीक्षाएं 24 फरवरी, 2025 को प्रथम भाषा से शुरू होंगी और 5 मार्च, 2025 को तृतीय भाषा के साथ समाप्त होंगी।

कैस करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की डेटशीट को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मदीवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधिंत लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें। 

एमपी बोर्ड कक्षा 5 की डेटशीट

उम्मीदवार नीचे दी गई लिस्ट के के रूप में कक्षा 5वीं के एग्जाम टाइमटेबल को देख सकते हैं। 

  • 24 फरवरी, 2025- प्रथम भाषा
  • 25 फरवरी, 2025- गणित या संगीत
  • 27 फरवरी, 2025- अतिरिक्त भाषा
  • 28 फरवरी, 2025- पर्यावरण विज्ञान
  • 1 मार्च, 2025- द्वितीय भाषा

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की डेटशीट 

उम्मीदवार नीचे दी गई लिस्ट के रूप में कक्षा 8 वीं के एग्जाम टाइमटेबल को देख सकते हैं। 

  • 24 फरवरी, 2025- प्रथम भाषा
  • 25 फरवरी, 2025- गणित या संगीत
  • 28 फरवरी, 2025- विज्ञान
  • 1 मार्च, 2025- सामाजिक विज्ञान
  • 4 मार्च, 2025- द्वितीय भाषा
  • 5 मार्च, 2025- तीसरी भाषा

ये भी पढ़ें-  कितनी पढ़ी लिखी हैं भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन