1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NCET 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

NCET 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Mar 15, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 06:57 pm IST

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

NCET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कल यानी 16 मार्च को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2025 के लिए चल रह आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐस में जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NCET 2025 आवेदन में बदलाव करने की सुविधा 18 मार्च से शुरू होगी और 19 मार्च को बंद हो जाएगी। इन तारीखों के बीच जो उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार करने के इच्छुक हों वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संपादन कर सकेंगे। शहर की सूचना पर्ची अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी जबकि NCET 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

NCET 2025: कैसे करें अप्लाई

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर 'रजिस्टर/लॉगिन' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  • अब, नए विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और NCET 2025 आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें और NCET आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब उम्मीदवार सबमिट आइकन पर क्लिक करें और पंजीकृत फ़ॉर्म डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक

एजेंसी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय और राज्य संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए NCET 2025 परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित करेगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए एनसीईटी 2025 का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कई भाषाओं में करेगा।

ये भी पढ़ें- 

मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए ये हैं देश के टॉप इंस्टीट्यूट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन