1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NCHM JEE 2023: एनसीएचएम जेईई 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NCHM JEE 2023: एनसीएचएम जेईई 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : May 10, 2023 06:41 pm IST,  Updated : May 10, 2023 06:41 pm IST

NCHM JEE 2023: नेशनल कांउसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम(NCHM JEE) 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NCHM JEE 2023 के लिए आज यानी 10 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

NCHM JEE 2023 के एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
NCHM JEE 2023 के एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

NCHM JEE 2023: नेशनल कांउसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम(NCHM JEE)  2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NCHM JEE 2023 के लिए आज यानी 10 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। NCHM JEE 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उनको अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा को सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके पाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर मौजूद एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर कैंडिडेट्स के मांगे गए लॉगिन क्रेंडेंशियल को भरना होगा। 
  • डिटेल्स को भरने के बाद कैंडिडेट्स को सबमिट पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आखिरी में NCHMCT JEE 2023 एडमिट कार्ड को फ्यूचर यूज के लिए डाउनलोड कर लें।

ये भी पढ़ें- एक ऐसा राज्य, जहां सिर्फ 1 रेलवे स्टेशन है; इसके बाद खत्म हो जाती है रेलवे लाइन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन