1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! NEET MDS 2023 में अप्लाई करने की आज है लास्ट डेट; ऐसे करें अप्लाई

जल्दी करें! NEET MDS 2023 में अप्लाई करने की आज है लास्ट डेट; ऐसे करें अप्लाई

 Published : Jan 30, 2023 03:04 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 03:04 pm IST

NEET MDS 2023: मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज, 30 जनवरी को बंद हो जाएंगे।

नीट एमडीएस में आज अप्लाई करने की है आखिरी तारीख- India TV Hindi
नीट एमडीएस में आज अप्लाई करने की है आखिरी तारीख Image Source : PIXABAY

NEET MDS 2023 Exam : कैंडिडेट्स, जो NEET MDS 2023 में अप्लाई करना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे सभी जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2023) के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज, 30 जनवरी को बंद हो जाएंगे। जिन लोगों ने अभी तक NEET MDS के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे अपने फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu पर जमा कर सकते हैं।

इस तारीख को है एग्जाम

बता दें कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 1 मार्च 2023 को नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी(NEET MDS) आयोजित करेगा। इससे पहले ये, परीक्षा आठ जनवरी 2023 को निर्धारित की गई थी लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

दो फरवरी को खुल जाएगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो
एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित कराई जारी नीट एमडीएस परीक्षा के लिए 22 फरवरी, 2023  को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो दो फरवरी 2023 से खुलेगी, जो पांच फरवरी 2023 तक खुली रहेगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर NEET MDS के बगल में स्थित परीक्षा टैब पर क्लिक करें।
  • कैंडडिडेट्स अब, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पहले रजिस्टर करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।

NEET PG एप्लीकेशन में करेक्शन आज से शुरू, इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड
Board Exams: बोर्ड एग्जाम्स में बचे हैं कुछ ही दिन, इन टिप्स से करें तैयारी; करेंगे बंपर स्कोर


 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन