1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG एप्लीकेशन में करेक्शन आज से शुरू, इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड

NEET PG एप्लीकेशन में करेक्शन आज से शुरू, इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड

 Published : Jan 30, 2023 07:29 am IST,  Updated : Jan 30, 2023 07:29 am IST

NEET PG 2023: नीट पीजी एग्जाम 2023 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार आज से अपने एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन में 3 फरवरी 2023 तक करेक्शन कर सकते हैं।

नीट पीजी एप्लीकेशन...- India TV Hindi
नीट पीजी एप्लीकेशन में करेक्शन आज से शुरू Image Source : PTI/ FILE

NEET PG 2023 Exam: नीट पीजी एग्जाम 2023 (NEET PG 2023) के लिए आवेदन कर चुके कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। नीट पीजी एग्जाम 2023 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार आज से अपने एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन में 3 फरवरी 2023 तक करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 3 फरवरी तक खुली रहेगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स अपने आवेदन के फोटो में 14 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023 तक करेक्शन कर सकते हैं। 

प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PTIप्रतीकात्मक फोटो

इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नीट पीजी 2023 के एग्जाम को 5 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, नोटिफिकेशन के मुताबिक NEET PG 2023 के लिए एडमिट कार्ड को 27 फरवरी 2023 को जारी कर दिया जाएगा। वहीं,  नीट पीजी 2023 की परीक्षा के रिजल्ट को 31 मार्च 2023 को एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। 

नीट पीजी 2023 एग्जाम के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2023 को शुरू हो गई थी, जो 27 जनवरी 2023 को रात 11.55 तक चली थी। इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन टॉप मेडिकल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किया जाता है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-

कानून की पढ़ाई कर सिर्फ वकील ही नहीं बनते, अच्छी सैलरी वाली ये जॉब्स भी कर सकते हैं

Diamond Crossing जहां चारों तरफ से आती हैं Trains, जानिए ये अजूबा देश में कहां है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।