1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET PG 2022: इंटर्नशिप पूरी करने की कट ऑफ आगे बढ़ी, जानिए क्या है नई डेडलाइन

NEET PG 2022: इंटर्नशिप पूरी करने की कट ऑफ आगे बढ़ी, जानिए क्या है नई डेडलाइन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2022 10:21 am IST,  Updated : Feb 17, 2022 10:21 am IST

कट ऑफ डेट को 31 जुलाई 2022 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यदि चाहें तो इससे संबंधित ऑफिशियल नोटिस को NBEMS की वेबसाइट (natboard.edu.in) पर जाकर चेक भी कर सकते हैं।

NEET PG- India TV Hindi
NEET PG Image Source : FILE

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने NEET PG 2022 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की कट ऑफ डेट को आगे बढ़ा दिया है। कट ऑफ डेट को 31 जुलाई 2022 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यदि चाहें तो इससे संबंधित ऑफिशियल नोटिस को NBEMS की वेबसाइट (natboard.edu.in) पर जाकर चेक भी कर सकते हैं।

नोटिस में साफ लिखा हुआ है, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेशानुसार NEET-PG 2022 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। नया नोटिस जारी होने के बाद इंटर्नशिप पूरा होने की तारीख 31 जुलाई 2022 हो गई है। ये नोटिस 8 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने एक साल के इंटर्नशिप की समय सीमा 31 मई से आगे बढ़ाने की मांग रहे एमबीबीएस छात्रों से 8 फरवरी को कहा था कि वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को एक प्रतिवेदन दें। नीट-पीजी-2022 परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को एक साल का अनिवार्य इंटर्नशिप पूरा करना एक अनिवार्य शर्त है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कहा था कि अभ्यर्थियों के सामने आई मुश्किलों पर विचार करते हुए मंत्रालय प्रतिवेदन सौंपे जाने की तारीख से एक हफ्ते के अंदर इस पर फैसला कर सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन